क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के आरा कार्य प्रमंडल अंतर्गत आरा प्रखंड के बड़की सिंगही से शोभी डुमरा होते हुये बडका डुमरा सैदपुर भाया बभनवली आरा सलेमपुर पीडब्ल्यूुडी पथ तक जाने वाली सड़क पंचवर्षीय अनुरक्षक अवधि से बाहर हो जाने के कारण अतिक्षति ग्रस्त हो गया है, जिससे आमजनों को आने जाने काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित पथ का पुनर्निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?