क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अतंर्गत फतेहपुर प्रखण्ड के मझियावां से सौरू भौरू तक लंबाई-0.738 कि.मी. में कोई सम्पर्कता नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, यदि हा, तो सरकार उक्त बसावट को सम्पर्कता प्रदान करने के लिए कबतक पक्की सड़क से जोड़ने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?