क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत प्रखंड खिजरसराय के ग्राम पंचायत हथयामा में मुख्यमंत्राी ग्रामीण सौर स्ट्रीट लाईट योजना के तहत स्ट्रीट लाईट नहीं लगाया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत में स्ट्रीट लाईट नहीं लगने के कारण पंचायत के ग्रामीण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पंचायत में स्ट्रीट लाईट लगवाने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों?