क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलान्तर्गत नगर परिषद् गोगरी जमालपुर के वार्ड संख्या 22 एवं 29 के फकीर टोला,पासवान टोला,गुलाम घोष टोला में जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण वहाँ के लोग साल के लगभग 9 माह गंदे पानी के बीच रहने के विवश हैं, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त दोनों वार्ड में नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?