क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के इस्लामपुर नगर परिषद क्षेत्र में मुर्गिया चक मुहल्ला के आगे मुहाने नदी घाट पर श्मशान घाट है जहॉ प्रतिदिन दूर-दूर से लोग अंतिम संस्कार हेतु आते है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त श्मशान घाट पर चबूतरा, स्नानघर पेयजल एवं समुदायीक भवन के साथ चाहरदिवारी नहीं रहने के कारण वहाँ आने वाले लोगों को बहुत कठिनाईयों का सामाना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक उक्त श्माशान घाट पर मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराते हुये विकसित करने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?