Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2490Starred Question Listed

नाला निर्माण कराना

श्री पवन कुमार यादव (155) (कहलगांव ) नगर विकास एवं आवास 27 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत कहलगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-7 अंतर्गत अनीता राम के घर से सूफ़ी मेडिकल तक नाला निर्माण सहित कुल 24 योजनाओं के निर्माण हेतु छठा वित्त आयोग एवं राज्य योजना मद से कुल राशि 74733881 की लागत से क्रियान्वयन हेतु निविदा संख्या-5/2023-2024, दिनांक- 28/10/2023 को जारी की गई थी,2. क्या यह बात सही है कि निविदा के 17 माह बीत जाने के बाद भी उक्त नाला निर्माण योजना सहित निविदा की 85 प्रतिशत योजनाओं पर अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है,3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त नाला निर्माण योजना सहित शेष योजनाओं का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
27 मार्च, 2025
Member
श्री पवन कुमार यादव (155) (कहलगांव )
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास
MLA Profile
Pawan Kumar Yadav (155)
Pawan Kumar Yadav (155)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Kahalgaon - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
04 Jan 1971