क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि वित्तीय वर्ष 2016 से 2024 तक नगर पंचायत जगदीशपुर में बिना ई-ट्रेडिंग किये ही सारी योजनाओं को स्वीकृत कर कार्य करा लिया गया है ,यदि हाँ तो सरकार इसकी जाँच कराकर दोषी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ,तो कब तक, नहीं तो क्यों?