क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के कोचस नगर पंचायत के वार्ड नं०-7 में शिवमुनी चौधरी के घर से राधेश्याम साह, कृष्णा साह, राजू गुप्ता, सुरेश साह, भैरव साह, रामेश्वर तिवारी, रामेश्वर मास्टर के घर होते बंजरंगी लाल के घर तक आजतक नाली एवं पी०सी०सी सड़क का निर्माण नहीं होने से सालो भर उक्त गली में जल जमाव तथा कीचड़ एवं गंदगी भरा रहता है, जिससे स्थानियें लोगो को आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त पथ में पी०सी०सी सड़क एवं पक्की नाली का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?