क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि विगत 7-8 वर्षों में पटना शहर के मेन रोड कंकरबाग स्टेट बैंक और ओल्ड तिवारी बेचर पम्प (वर्तमान ग्रेविटी मॉल) के पास फुट ओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण तेज गति से गाड़ी आने जाने के क्रम में सड़क पार कर रहे लगभग 40-45 लोगो की दुर्घटना में मृत्यु या गम्भीर शारीरिक चोट पहुँची है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उपरोक्त स्थल पर फुट ओवर ब्रिज बनाने का विचार रखती है, नही, तो क्यों