क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत अगिऑव प्रखंड में टेढ़ा ईनार से गड़हनी अगिऑव तक की सड़क ख़राब रहने के कारण बरसात में उक्त सड़क पर भारी जलजमाव हो जाता है जिससे आमजन एवं राहगीरों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क से जल निकासी हेतु नाला निर्माण करने के साथ ही सड़क के पुननिर्माण / पक्कीकरण कराने का विचार कब तक रखती है, नहीं तो क्यों?