क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चमी चंपारण जिलान्तर्गत रामनगर नगर परिषद् के वार्ड संख्या-2 में विवेक उपाध्याय के घर से दीपक सिंह के घर होते हुए आमोद उपाध्याय के घर तक पी सी सी सड़क एवं आर सी सी नाली नही होने से इस वार्ड के घरों से दैनिक उपयोग के गंदे पानी की निकासी सड़क पर हीं करना पड़ता है जिससे बरसात के दिनों में स्थानीय लोगो को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त वार्ड में पी सी सी सड़क एवं आर सी सी नाला का निर्माण कराना चाहती है, नही तो क्यों ?