क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलामुख्यालय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं०-08 में सी०टी०एस० पार्ट-2 के तहत बुडको द्वारा निर्धारित समय सुबह 9 से 10 बजे तक हजारी साह लेन, मारवाड़ी पट्टी और चुन्नी साह लेन में जलापूर्ति नहीं की जा रही है जिसके कारण स्थानिये लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उपर्युक्त मुहल्लों में निर्धारित समयानुसार जलापूर्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?