क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता विधानसभा अंतर्गत कोशी नदी की उपधारा गोगरी प्रखंड में सालों भर पानी बहती है, जिस पर आवागमन हेतु वर्तमान में पीपा पुल है; जिससे मधेपुरा, भागलपुर एवं खगड़िया जिला के लोगो का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक कोसी नदी की उपधारा गोगरी प्रखंड में एक स्थायी पुल बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?