क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2015-16 में जेपी सेतु निर्माण के क्रम में दीघा में बसे परिवारों को विस्थापित कर प्रशासन द्वारा बिंद टोली में बसाया गया था,2. क्या यह बात सही है राज्य कैबिनेट में पारित प्रस्ताव के अनुरूप उक्त सभी विस्थापित परिवारों को जमीन का पर्चा दिया जाना था लेकिन अब तक उनको जमीन का पर्चा नहीं दिया गया है?3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या माननीय मंत्री बातएंगे कि विस्थापित परिवारों को जमीन का पर्चा देने की क्या योजना है, यदि हाँ, तो कबतक नही तो क्यों?