क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि विगत 4 वर्षों से न्यू पाटलीपुत्र कॉलोनी स्थित पानी टंकी (ए०एन० कॉलेज) के पास अटल पथ को जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज के नीचे पटना नगर निगम ने कूड़ा डम्पिंग यार्ड बना दिया है, जिसके निकट कई अपार्टमेंट और निजी मकान हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं,2. क्या यह बात सही है कि कूड़े असह्य दुर्गंध से स्थानीय निवासी परेशान हैं, और बीमारी फैलने की आशंका व मच्छरों के प्रकोप से भयभीत हैं,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त स्थान से कूड़ा डम्पिंग यार्ड को अन्यत्र स्थानांतरित करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?