क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बुजुर्ग और दिव्यांग राहगीरों की सुविधा के लिए पटना जिलान्तर्गत अटल पथ पर लिफ्ट के साथ फुट ओवरब्रिज बनाए गए हैं, जिसे अबतक चालू नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि पुनाईचक स्थित मोहनपुर पंप हाउस के पास बने फुट ओवरब्रिज में अबतक लिफ्ट नहीं लगाया गया है;3. यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार फुट ओवरब्रिज में लगे लिफ्ट को चालू कराने के साथ साथ पुनाईचक स्थित मोहनपुर पंप हाउस के पास बने फुट ओवेरब्रिज में लिफ्ट लगाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?