क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत नगर परिषद सुलतानगंज के वार्ड नं०-6 एवं 7 को जल निकासी नाला जो तारापुर रोड के मदरिया से कटहारा रोड पार कर पूरब की ओर जाती है, नक्शे मे दर्ज है,2. क्या यह बात सही है कि उपरोक्त नाला अतिक्रमित होने के कारण जल निकासी नहीं होने से इन वार्डो में जल -जमाव की स्थति बनी रहती है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त नाला को अतिक्रमण मुक्त कराते हुये उसकी खुदाई करवाकर नवनिर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों?