क्या मंत्री, नगर विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं0-17 में अवस्थित गोविन्द नगर के गणिनाथ मंदिर की सड़क काफी जर्जर अवस्था में है;2. क्या यह बात सही है कि गोविंद नगर में गणिनाथ मंदिर से पश्चिम एवं रिंग बांध से दक्षिण जोन वाली पथ में लाल बाबू प्रसाद के घर से जितेन्द्र प्रसाद के घर तक पूर्व से उपलब्ध एवं क्षतिग्रस्त सड़क एवं नाला जीर्णशीर्ण अवस्था में है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त जर्जर सड़क एवं जीर्णशीर्ण नाला का निमार्ण कराने का विचार रखती है, यदि हां तो, कबतक, नहीं तो क्यों?