क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के मढौरा प्रखंड के ग्राम पंचायत सलीमापुर अंतर्गत थाना नं०-54, खाता सं० -211, खेसरा/सर्वे सं०-463, रकबा-08 कट्ठा गैरमजरूआ सरकारी जमीन है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त गैरमजरूआ जमीन को भूमिहीनों के बीच बासगीत पर्चा वितरण हेतु अंचलाधिकारी, मढौरा के अनापत्ति प्रमाण-पत्र उप समाहर्त्ता, भूमि सुधार व अनुमंडलाधिकारी, मढौरा द्वारा जिलाधिकारी, सारण को अनुशंसा भेजने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त गैरमजरूआ जमीन को भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरित करने को विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?