क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र में धेनुकी मोड़ से मढ़ौरा स्टेशन तक जाने वाली सड़क अतिक्रमित होने एवं वाहनों के यत्र-तत्र पड़ाव से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उपरोक्त क्षेत्र को जाम की समस्या से निजात दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?