क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत प्रखंड मैरवा के ग्राम श्री नगर के वार्ड-12 में लोग शुद्ध पेयजल की आपूर्ति से वंचित है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?