क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के नगर पंचायत मानसी अंतर्गत वार्ड नं0-10 में सत्यनारायण यादव घर से अवधेश यादव मास्टर साहब के घर होते सागर यादव के घर के नजदीक कुआँ तक जानेवाली सड़क जर्जर रहने के कारण आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त सड़क का पुननिर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?