क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखंड-नीमचक वथानी के ग्राम पंचायत वथानी के ग्राम सोनसा के वार्ड नं०-2 में नल जल योजना के तहत ग्रामिणों के पानी पीने के सुविधा के लिए वोरिंग कराया गया है, परन्तु उक्त वार्ड में पाईप का कार्य नहीं कराया गया है, जिसके कारण ग्रामिणों को पानी के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त ग्राम के वार्ड नं०-2 में संवेदक पर कार्रवाई करते हुए नल जल योजना अंतर्गत पाइप बिछाकर बोरिंग चालू करवाने की विचार रखती है, नही तो क्यों?