क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि बिक्रम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत प्रखण्ड – नौबतपुर के नगर पंचायत 5, 9 एवं अन्य वार्डों में नल-जल योजना ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल हेतु काफी कठिनाई हो रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित वार्डों में नल-जल को सुचारू रूप से चाlलू करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?