स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 09.01.2025 को प्रकाशित शीर्षक ‘‘प्रदेश के 187 प्रखण्डों में नहीं चल रहा बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’’ को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जिले में गठित 23 चलंत चिकित्सा दलों को प्रतिदिन 80 बच्चों की सेहत का जांच करनी है;2. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी सहित राज्य के 187 प्रखण्डों में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं चल रहा है, यदि हाँ , तो सरकार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है ?