Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2634UnStarred Question Listed

भुगतान करना

श्री मुकेश कुमार रौशन (126) (महुआ ) आपदा प्रबंधन 28 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि--1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2021 में कोरोना काल एवम् आपदा काल में वैशाली जिलान्तर्गत महुआ प्रखण्ड के पंचायत गोविन्दपुर, सिंहराय और विशुनपुर हिराराम उर्फ पहाड़पुर में सामुदायिक किचन का संचालन गरीब तथा जरूरतमंदों के बीच किया गया था;2. क्या यह बात सही है कि सामुदायिक किचन सरकार की घोषणा के अनुसार आम-आवाम के जीवन की रक्षा के लिए हुआ था एवं जिसका भुगतान सरकारी निधि से किया जाना था, परन्तु अभी  तक व्यय राशि का भुगतान नहीं होने से सामुदायिक किचन संचालनकर्ताओं की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है;3. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सामुदायिक किचन संचालनकर्ताओं को व्यय की गई राशि का एकमुश्त भुगतान करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
28 मार्च, 2025
Member
श्री मुकेश कुमार रौशन (126) (महुआ )
Department
आपदा प्रबंधन
Ministry
आपदा प्रबंधन
MLA Profile
Mukesh Kumar Raushan (126)
Mukesh Kumar Raushan (126)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Mahua-Vaishali (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
12 May 1985