क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः- 1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के विधानसभा क्षेत्र शेखपुरा अन्तर्गत अरियरी, घाटकुसुम्भा, चेवाड़ा एवं शेखपुरा प्रखंड के अधीन पड़नेवाले गाँव में 5-7 वर्षाें से उपभोक्ता बने 85% किसानों के खेतों तक तार, पोल एवं ट्राँसफर्मर की आपूर्ति रहने के कारण सिंचाई में कठिनाई होती है, (उदाहरण स्वरूप घाटकुसुम्भा के ग्राम दरियापुर, अरियरी के ग्राम तेलडीह, चेवाड़ा ग्राम सिझौड़ी एवं शेखपुरा के ग्राम पचना) , यदि हाँ तो सरकार कब तक दोषी पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक समय सीमा के अन्दर उपभोक्ता बने किसानों के खेतों तक सामग्री उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?