क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिला अन्तर्गत बखरी विधानसभा के डंडारी नावकोढी बखरी एवं गढ़पुरा प्रखण्ड में किसानों के सिंचाई हेतु अभी तक बिजली की तार खेतों तक नहीं पहुँचाया गया है तथा किसानों द्वारा खुद से तार खरिद कर दूर दराज तक किसी तरह सिंचाई कार्य किया जाता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त प्रखण्ड में किसानों के खेत तक सिंचाई हेतु बिजली तार पहुँचाने की विचार रखती है ,नहीं तो क्यों?