स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र दिनांक 04.01.2025 के अंक में प्रकाशित “जलवायु परिवर्तन से बच्चों की औसत लम्बाई घट रही” शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बिहार में लगभग 48 फीसदी बच्चों के शारीरिक विकास पर असर पड़ रहा है । अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान, मुंबई के अध्ययन अनुसार बिहार के सभी 1 लाख 15 हजार आंगनबाड़ी केंद्रो के 93 लाख बच्चों में पाया गया है की 6 वर्ष के बच्चे उम्र के अनुसार लम्बे नहीं हैं, जिसके कारण मौसम के असमान्य उतार-चढ़ाव से अधिकतर समय बीमार और कुपोषित रहना बताया गया है, यदि हाँ तो सरकार जलवायु परिर्वतन के कारण बिहार के बच्चों में पड़ रहे कुप्रभाव के प्रति कोई ठोस कार्ययोजना बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?