क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :- 1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित पांच स्थानों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं रमई गांव में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य विभाग की लापरवाही से संवेदकों द्वारा आधा-अधुरा कर छोड़ दिया गया है ? यदि हाँ, तो सरकार कबतक फारबिसगंज में प्रस्तावित पांच स्थानों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं रमई गांव में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण कर विधिवत चिकित्सा सुविधा प्रारंभ कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?