क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि 1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पालीगंज प्रखंड के मौरी पियरपूरा पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र बहादुरपुर गाँव के पंचायत भवन में चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को इलाज की समुचित सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं;2. यदि हाँ , तो सरकार कब तक मौरी पियरपूरा पंचायत के बहादुरपुर गाँव स्थित सरकारी भूमि थाना सं. 388, खाता सं. 223, प्लॉट सं. 336, रकबा - 96 डिसमील पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों?