क्या मंत्री,उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लि0 एवं उसके अंतर्गत कार्यरत सभी चारों कम्पनियों में स्थायी रूप से कार्यरत कर्मियों से नियुक्ति के लिये बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लि0 के नियोजन सं0-01/2022 विज्ञापन निकाला गया जिसे ज्ञापांक-117, दिनांक-7.4.2022 द्वारा रद्द कर पुनः नियोजन सं0-03/2022 द्वारा विज्ञापन निकाला गया, जिसे ज्ञापांक-81, दिनांक-6.3.2024 द्वारा रद्द कर दिया गया,2. क्या यह बात सही है कि पुनः नियोजन सं0-06/2024 द्वारा विज्ञापन निकाला गया है परंतु छः माह से अधिक बीत जाने के बावजूद नियुक्ति संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक निकाले गये नियोजन सं0-06/2024 के अनुरूप नियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?