क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड अन्तर्गत हजरतपुर मड़रों पंचायत के ग्राम मौलानगर में नए विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण नहीं कराया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि वर्णित पंचायत के मौजा करकी में सरकारी भूमि जिसका खाता सं०-174, खसरा-948, रकबा-3 एकड़ 64 डी० है जिसपर उक्त केन्द्र का निर्माण हेतु प्रश्नकर्ता द्वारा पत्रांक-428/2024, दिनांक-28.11.2024 को विभागीय मंत्री एवं पत्रांक-429/2024, दिनांक-28.11.2024 को विभागीय अध्यक्ष-सह- प्रबंध निदेशक को पत्र देने के बाद भी अबतक कार्रवाई नहीं हुई है ;3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक में उक्त स्थान पर नए विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों नहीं, तो क्यों ?