क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत अनुमंडल महाराजगंज में ब्लड बैंक नहीं होने के कारण रोगियों का आपातकालीन समय में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है यदि हॉ तो सरकार अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज में ब्लड बैंक कबतक स्थापित करने विचार रखती है, नहीं तो क्यों?