क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला अन्तर्गत राजगीर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत बिहार शरीफ प्रखण्ड में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बेरौटी, गिरियक प्रखण्ड के स्वास्थ्य उपकेन्द्र पहलौआ, में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन नहीं रहने के कारण वहाँ के लोगो को स्वास्थ्य जाँच कराने के लिए काठिनाईयों का सामाना करना पड़ता है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त स्थानों में स्वास्थ्य उपकेन्द्र का भवन का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?