क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि गया जिला अतंर्गत फतेहपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत-नौडीहा सुल्तानपुर के ग्राम-नौडीहा में संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का अपना भवन नहीं है; यदि हाँ तो सरकार कब तक ग्राम-नौडीहा में संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?