क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है की नालंदा जिलान्तर्गत नगर पंचायत एकंगरसराय में बस स्टैंड नहीं होने के कारण आम नागरिकों, यात्रियों, महिलाओं एवं छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नगर पंचायत क्षेत्र में बस स्टैंड के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण यह योजना लंबे समय से लंबित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त नगर पंचायत के भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुये बस स्टैंड का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?