क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि,:1. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंघिया खुर्द , समस्तीपुर, जर्जर भवन में संचालित है, जबकि नए भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध है;2. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर रहने से गरीब को परेशानियों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया खुर्द समस्तीपुर के जर्जर भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?