क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1- क्या यह बात सही है कि कहरा प्रखंड के ढोली गांव में कोई मध्य विद्यालय नहीं है, जिसके कारण गांव के बच्चे खासकर छात्राओं को पांचवी कक्षा के बाद गांव से पांच किलोमीटर की दूरी तय कर अन्य गांव पठन-पाठन के लिए जाना पड़ता है;2.क्या यह बात सही है कि ढोली गांव से अन्य गांव की दूरी अधिक होने के कारण छात्राओं को विद्यालय जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्त्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार ढोली गांव में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय को उत्क्रमित कर मध्य विद्यालय में परिणत करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?