क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के गुरारू प्रखंड के पहरा पंचायत के ग्राम पहरा तथा पटैया प्रखंड के ग्राम महमदा में मध्य विद्यालय अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों मध्य विद्यालय मात्र 2 कमरों में संचालित हो रहा है जिससे उक्त दोनों विद्यालय में छात्रों तथा शिक्षकों को पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त दोनों विद्यालयों में भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?