क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही हैं कि समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय स्थित छत्रधारी उच्च विद्यालय मे लगभग 2500 छात्र-छात्राएं नामांकित है;2.क्या यह बात सही है कि मानक के अनुसार उक्त विद्यालय को 40 कमरों के स्थान पर मात्र 15 कमरें है जो जर्जर हो चुके हैं और 9 वर्ष पूर्व ही इसे त्यक्त घोषित किया जा चुका है;3.क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा उपरोक्त विद्यालय के भवन निर्माण के लिए कई बार सरकार को पत्र लिखा गया है जिसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है;4.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार 9 वर्षो से त्यक्त भवन के स्थान पर नये भवन का निर्माण नहीं कराने के लिए दोषियों पर कार्रवाई करते हुए मानक के अनुसार कमरों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?