क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत दलसिंहसराय शहर में 32 नं0 रेलवे गुमटी पर उपरी पार पथ आर ओ बी के निर्माण की योजना की स्वीकृति पिछली सरकार में मिल चुकी थी, परन्तु इसका कार्यान्वयन अभी तक नहीं किया गया हैं,2. क्या यह बात सही है कि एक तरफ शहर के बीचों बीच 32 नं0 रेलवे गुमटी दिन में 10-15 बार 20 से 30 मिनटों तक बंद रहती है, तो दूसरी तरफ उक्त गुमटी से क्रॉस करनेवाली पीडब्लूडी की महत्वपूर्ण और उच्च दबाव वाली सड़क (विद्यापति नगर दलसिंहसराय सिंघिया पथ) है इसकी वजह से एम्बूुलेंस पर मरीज लम्बे जाम की वजह से अस्पताल समय पर नहीं पहुँचने के कारण दम तोड़ देते है,3. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त वर्णित उपरी पार पथ आर ओ बी का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?