क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड में 289 एकड़ में फैला हुआ एक वृक्ष वाटिका है जिसमें अनेक प्रजातियों के पेड़-पौधे, पक्षी और पशु जैसे हिरण आदि विचरण करते दिख जाते हैं, यदि हाँ तो सरकार उक्त वृक्ष वाटिका को एक संरक्षित जैविक उद्यान के रूप में विकसित करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?