क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के नबीनगर स्थित रामनगर पंचायत के पहरलेवा एवं खोड़ी पहाड़ी में गारलैंड ट्रैंप निर्माण हेतु प्रस्ताव वन प्रमंडल पदाधिकारी औरंगाबाद के द्वारा विभाग को प्राप्ति के बावजूद अब तक स्वीकृति नहीं मिल पायी है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त प्रस्ताव को मंजूर करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?