क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत दाऊदनगर प्रखण्ड के पंचायत तरारी के ग्राम तरारी में सूर्यमंदिर के पास सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हेतु भूमि का चयन 4 माह पूर्व किया गया है;2.क्या बात सही है कि उकत चयनित प्लांट के पास गोरेया जी का मंदिर और बरगद सहित 137 अन्य प्रकार के पेड़ पौधे लगे हुए है,साथ ही 50 फीट के दूरी पर हनुमान जी, सूर्य भगवानजी, विश्वकर्मा जी एवं अन्य मंदिर है, जहाँ पूजा हेतु पर्यटक प्रत्येक वर्ष आते है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण दूसरे स्थान पर कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यो?