क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के रामगढ़ विधान सभा अंतर्गत प्रखंड नुऑव एवं प्रखंड दुर्गावती में एक भी सरकारी महाविद्यालय नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि सरकार का यह संकल्प है कि जिस भी प्रखंड में सरकारी महाविद्यालय नहीं है, उस प्रखंड में एक सरकारी महाविद्यालय का निर्माण कराया जायेगा;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखंडों में एक-एक सरकारी महाविद्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?