क्या मंत्री, कृषि विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा वर्ष - 2025 में गेहूं का बीज एच०डी० 2967 का वितरण किया गया था जो बीज अंकुरित नहीं हुआ ;2. क्या यह बात सही है कि किसानों की शिकायत पर विभाग द्वारा जाँच के क्रम में किसानों का आरोप सही पाया गया परन्तु अबतक फसल क्षति का मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?