क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना द्वारा दो वर्षीय सत्र-2024-26 में एम0एस0सी0 नर्सिंग में नामांकित छात्रों के प्रथम वर्ष की परीक्षा हेतु उक्त् विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ ससमय परीक्षा का आयोजन कराने हेतु सचिव स्वास्थ्य विभाग, पटना तथा कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को 4 माह पूर्व आवेदन दिये थे ;2. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के आवेदन पर सचिव स्वास्थ्य विभाग, बिहार, सरकार ने प्रथम वर्ष की परीक्षा मार्च, 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराने का भरोसा उक्त छात्रों को दिया था;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार खण्ड-2 के आलोक में उक्त विश्वविद्यालय के एम0एस0सी0 नर्सिंग का प्रथम वर्ष की परीक्षा यथाशीघ्र आयोजित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?