क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में स्ववित्त पोषित योजना के तहत दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के द्वारा संचालित बी. एड. नियमित की स्थापना की गई थी; 2. क्या यह बात सही है कि बी.एड. नियमित के स्थापना काल में विधिवत प्रक्रिया के तहत नियुक्त शिक्षकों के वेतन वृद्धि 2016 से बिना किसी आदेश / अधिसूचना के बंद है| 3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकरतमक है तो क्या सरकार उक्त शिक्षकों के वेतन वृद्धि का लाभ फिर से देने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?