क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला के मढौरा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सलिमापुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सलिमापुर संस्कृत और प्राथमिक विद्यालय बाजितपुर तखत के प्रभारी प्रधानाध्यपकों द्वारा विद्यालय कैशबुक, भण्डारण पंजी और एम.डी.एम संचालन में भारी वितीय अनियमितताएं किया गया है;2.क्या यह बात सही हैं कि उक्त विद्यालयों में हो रहे भष्ट्राचार की जॉंच एवं प्रधानाध्यकों पर कार्रवाई के लिए स्थानीय सलिमापुर पंचायत के मुखिया द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक, सारण से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त दोनों विद्यालयों की वित्तीय भष्ट्राचार की जॉंच करवाकर दोषियों के विरूद्व कार्रवाई करने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक, नहीं तो क्यों?